Type Here to Get Search Results !

Top 20 Motivational Shayari in Hindi | संघर्ष, सफलता और प्रेरणादायक शायरी

Best Motivational Shayari Cover
नमस्कार दोस्तों! 🎯 क्या आप ज़िंदगी की मुश्किलों से हार मान चुके हैं? या फिर अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक नई आग की तलाश में हैं? इंसान चाहे कितना भी मजबूत क्यों ना हो, कभी न कभी उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा (Motivation) की ज़रूरत पड़ती ही है। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं इंटरनेट पर मौजूद 20 सबसे बेहतरीन, रोंगटे खड़े कर देने वाली Motivational Shayari। यह शायरी आपके अंदर एक नया जुनून भर देगी!
मंज़िलें क्या हैं, रास्ता क्या है?
हौसला हो तो फासला क्या है!
बिना संघर्ष के कोई महान नहीं होता,
बिना कुछ किए जय जयकार नहीं होता,
जब तक नहीं पड़ती हथौड़े की चोट,
तब तक कोई पत्थर भगवान नहीं होता।
जो पानी से नहाएगा वो सिर्फ लिबास बदलेगा,
पर जो पसीने से नहाएगा वो इतिहास बदलेगा।
रख हौसला वो मंज़र भी आएगा,
प्यासे के पास चलकर समंदर भी आएगा,
थक कर ना बैठ ऐ मंज़िल के मुसाफिर,
मंज़िल भी मिलेगी और मिलने का मज़ा भी आएगा।
उड़ान तो भरना है, चाहे कई बार गिरना पड़े,
सपनों को पूरा करना है, चाहे खुद से भी लड़ना पड़े।
मुश्किल नहीं है कुछ दुनिया में,
तू ज़रा हिम्मत तो कर,
ख्वाब बदलेंगे हकीकत में,
तू ज़रा कोशिश तो कर।
जीत की खातिर बस जुनून चाहिए,
जिसमें उबाल हो ऐसा खून चाहिए,
ये आसमान भी आएगा ज़मीन पर,
बस इरादों में जीत की गूंज चाहिए।
सफ़र में मुश्किलें आएं तो जुर्रत और बढ़ती है,
कोई जब रास्ता रोके तो हिम्मत और बढ़ती है।
हवाओं के भरोसे मत उड़,
चट्टानें तूफानों का भी रुख मोड़ देती हैं,
अपने पंखों पर भरोसा रख,
हवाओं के भरोसे तो पतंगें उड़ा करती हैं।
दुनिया का हर शौक पाला नहीं जाता,
कांच के खिलौनों को उछाला नहीं जाता,
मेहनत करने से हो जाती हैं मुश्किलें आसान,
क्योंकि हर काम तकदीर पर टाला नहीं जाता।
मैदान में हारा हुआ इंसान फिर से जीत सकता है,
लेकिन मन से हारा हुआ इंसान कभी नहीं जीत सकता।
काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाए,
हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए,
यहाँ ज़िंदगी तो हर कोई काट लेता है,
ज़िंदगी जियो इस कदर कि मिसाल बन जाए।
ना पूछो मेरी मंज़िल कहाँ है,
अभी तो सफर का इरादा किया है,
ना हारूंगा हौसला चाहे कुछ भी हो जाए,
ये मैंने किसी और से नहीं, खुद से वादा किया है।
जलने वाले जलते रहेंगे,
हम अपना रास्ता खुद बनाएंगे,
वो देखते रह जाएंगे हमारी उड़ान को,
और हम आसमान चीर कर निकल जाएंगे।
सफलता एक दिन में नहीं मिलती,
लेकिन ठान लो तो एक दिन ज़रूर मिलती है।
जीवन में गिरना भी अच्छा है,
औकात का पता चलता है,
बढ़ते हैं जब हाथ उठाने को,
अपनों का पता चलता है।
वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे,
इंसान वही जो अपनी तकदीर बदल दे,
कल क्या होगा कभी मत सोचो,
क्या पता कल वक्त खुद अपनी तस्वीर बदल दे।
हर रोता हुआ लम्हा मुस्कुराएगा,
सब्र रख ऐ दोस्त... वक्त तेरा भी आएगा।
राह संघर्ष की जो चलता है,
वही संसार को बदलता है,
जिसने रातों से है जंग जीती,
सुबह सूर्य बनकर वही चमकता है।
अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो,
तो पहले सूरज की तरह जलना सीखो।
शानदार! शायरी Copy हो गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad